The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कोनी पुलिस की बड़ी सफलता: चंद घंटों में गुम नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद | Bilaspur News

Views: 3007
Spread the love
Read Time:2 Minute, 56 Second

कोनी पुलिस की बड़ी सफलता: चंद घंटों में गुम नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद

बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुम हुई नाबालिग बालिका को महज कुछ घंटों में सुरक्षित बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2026 को थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 15 वर्ष 06 माह की नाबालिग पुत्री ग्राम निरतू स्थित अपने दामाद के घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना कोनी में अप0 क्र.-71/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

रेलवे स्टेशन घुटकु से सुरक्षित बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर सघन पतासाजी की गई।

इसी दौरान सूचना मिली कि नाबालिग बालिका रेलवे स्टेशन घुटकु के आसपास देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित सर्च ऑपरेशन चलाकर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पारिवारिक कारणों से थी नाराज

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर छोड़कर कहीं चली जाने की योजना बना रही थी। पुलिस ने समझाइश देकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

कोनी पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील रवैये के चलते समय रहते बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।


📌 The YUVA WORLD News | बिलासपुर | छत्तीसगढ़

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed