बिलासपुर: बेरोजगारों को नौकरी लगवाने के नाम पर ₹25 लाख की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर | The YUVA WORLD News: थाना हिरी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पुलिस ने बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹25 लाख की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी बीते तीन वर्षों से लगातार ठिकाना बदलकर फरारी काट रहा था।
🔹 3 साल से फरार था आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी राजा भैया लहरे पिता स्व. पुनित राम लहरे (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम छैडोलिया (कोसा), थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा प्रार्थी अंबिका प्रसाद भारद्वाज के पुत्र राहुल भारद्वाज एवं भतीजे हरिश को नौकरी लगवाने का लालच देकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹17,65,000 तथा नगद ₹7,35,000 कुल ₹25 लाख की ठगी की गई थी।
🔹 पैसा लेकर अक्टूबर 2023 से था फरार
आरोपी द्वारा अक्टूबर 2023 में रकम लेकर फरार होने के बाद लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। परिजनों द्वारा दबाव बनाए जाने पर थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा में गुम इंसान क्रमांक 56/2023 दर्ज कराया गया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर थाना हिरी में अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
🔹 घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार
लगातार पतासाजी के बाद थाना हिरी पुलिस टीम ने 20 फरवरी 2026 को ग्राम छैडोलिया, थाना मुलमुला से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से ₹75,000 नगद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
🔹 न्यायालय में पेश
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले में अन्य पीड़ितों की तलाश भी कर रही है।
📌 पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की ठगी की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना में दें।
📍 स्थान: थाना हिरी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़
✍ रिपोर्ट: The YUVA WORLD News








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली