The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

आम बजट 2026-27 पर कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास की तीखी प्रतिक्रिया, बेरोजगारी और ग्रामीण विकास पर उठे सवाल..

Views: 2271
Spread the love
Read Time:2 Minute, 38 Second


आम बजट पर बेरोजगारी, महंगाई और ग्रामीण विकास पर खास जोर नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर | 24 फरवरी 2026 | The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट जनता की सोच और अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है।

त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की झलक इस बजट में कहीं नजर नहीं आती। युवाओं को दिए जाने वाले बेरोजगारी भत्ते पर कोई नई घोषणा नहीं की गई है, वहीं शिक्षित बेरोजगारों के रोजगार के लिए भी कोई ठोस पहल नहीं दिखाई देती।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों में बड़ी संख्या में रिक्त पद हैं, लेकिन इन पदों पर भर्ती को लेकर भी बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। इससे बेरोजगार युवाओं में निराशा बढ़ रही है।

ग्रामीण विकास को लेकर बजट पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जितना ध्यान और जितना बजट ग्रामीण क्षेत्रों को दिया जाना चाहिए था, वह इस बजट में नहीं दिखता। पिछले दो वर्षों से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को किसी भी प्रकार की राशि प्रदाय नहीं की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग की राशि को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, जिससे गांवों की बुनियादी जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। कुल मिलाकर यह बजट बेरोजगारी, महंगाई और ग्रामीण विकास जैसे अहम मुद्दों पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता।

 


मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed