बजट के दावे और जमीनी सच्चाई के बीच गंभीर अंतर – अरविंद शुक्ला
बिलासपुर | 24 फरवरी 2026 | The YUVA WORLD News
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बजट के दावे और जमीनी सच्चाई के बीच गंभीर अंतर है तथा इसमें किसी भी नई संरचनात्मक पहल का अभाव दिखाई देता है।
अरविंद शुक्ला ने कहा कि बजट का गहन अध्ययन करने पर यह स्पष्ट होता है कि किसानों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए इसमें कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। पिछले बजट में कृषि अनुदान, धान खरीदी एवं ग्रामीण अधोसंरचना को लेकर की गई घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हुई हैं, वहीं इस बजट में उन्हीं योजनाओं को नए पैकेज में प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान पर ₹3286 प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि देने का कोई बजटीय प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे किसानों को प्रति एकड़ लगभग ₹4000 का नुकसान उठाना पड़ेगा। डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक एवं मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन बजट में लागत नियंत्रण के कोई ठोस उपाय नहीं हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सिंचाई विस्तार की घोषणाएं वर्षों से की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। युवाओं, बेरोजगारों एवं महिलाओं को लेकर बजट में कोई ठोस योजना नजर नहीं आती।
उन्होंने यह भी कहा कि अंशकालिक एवं अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, बीएड-डीएड प्रशिक्षित युवाओं, रसोईया संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विकलांग संघ की मांगों को पूरा करने के लिए भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट जनता को राहत देने के बजाय निराशा देने वाला साबित हुआ है।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार