बजट में सर्वहारा समाज को खास तवज्जो दी गई : रौशन सिंह भाजयुमो नेता
मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में प्रस्तुत बजट प्रदेश के हर वर्ग के लिए लाभकारी
बिलासपुर। भाजयुमो नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में प्रदेश के युवा, किसान, सर्वहारा समाज और आम जनता का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।
रौशन सिंह ने कहा कि प्रदेश को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने के विजन के साथ इस बजट को संकल्प का रूप दिया गया है। बजट में की गई विभिन्न घोषणाओं से मध्यम वर्ग सहित प्रदेश के करोड़ों नागरिक लाभान्वित होंगे और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयामों की ओर तेजी से अग्रसर होगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए राहत, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और सर्वहारा समाज के लिए सामाजिक न्याय को मजबूती देने वाला है। यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार