The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

ऐतिहासिक व छत्तीसगढ़ की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि का बजट – चन्द्रप्रकाश सूर्या

Views: 346
Spread the love
Read Time:2 Minute, 54 Second

 

 



ऐतिहासिक व छत्तीसगढ़ की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि का बजट – चन्द्रप्रकाश सूर्या

भाजपा की साय सरकार ने बजट में रखा हर वर्ग का ध्यान

बिलासपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री 0 ने मुख्यमंत्री 1 सरकार के नेतृत्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस वर्ष 10% वृद्धि के साथ 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट विधानसभा में पेश किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़, आर्थिक प्रगति और समृद्धि की दिशा में एक मजबूत कदम है। संकल्प थीम पर आधारित यह बजट दर्शाता है कि भाजपा केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए भी संकल्पित है।

वित्त मंत्री  द्वारा प्रस्तुत इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क, टेक्नोलॉजी जैसे सभी क्षेत्रों को विकास की नई दिशा देने का प्रावधान किया गया है।

 

बजट की प्रमुख घोषणाएं

  • किसानों को ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा
  • बच्चियों को 18 वर्ष पूर्ण होने पर 1.5 लाख रुपये देने का प्रावधान
  • लखपति दीदी भ्रमण योजना के लिए 5 करोड़ रुपये
  • महिलाओं के लिए 250 महतारी सदन – 75 करोड़ रुपये
  • जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर एयरपोर्ट – 80 करोड़ रुपये
  • डेयरी समग्र विकास योजना – 90 करोड़ रुपये
  • स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट – रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कवर्धा, रायगढ़
  • महिलाओं के नाम संपत्ति खरीद पर 50% रजिस्ट्रेशन फीस में छूट

चन्द्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को नई उड़ान देगा और प्रदेशवासियों की आत्मनिर्भरता, आर्थिक मजबूती और समृद्धि को सशक्त आधार प्रदान करेगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस बजट में बिलासपुर को आईटी प्रोजेक्ट, नए फ्लाईओवर और कई विकास सौगातें मिली हैं, जो शहर के भविष्य को नई दिशा देंगी।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed