Baloda Bazar News: पलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोहे की छड़ चोरी और खरीद में 2 आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार | The YUVA WORLD News
थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहे की छड़ चोरी करने वाले और चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ग्राम बिनौरी में छत पर रखी गई लगभग 2 क्विंटल लोहे की छड़ (कीमत ₹10,000) चोरी की गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
🔴 पूरा मामला
प्रार्थी बुधारू राम साहू, निवासी ग्राम बिनौरी ने थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2025 में नए मकान के निर्माण हेतु लगभग 12 क्विंटल लोहे की छड़ खरीदी थी। उपयोग के बाद शेष 2 क्विंटल कटी हुई छड़ दिसंबर माह से घर की छत पर रखी हुई थी।
दिनांक 22 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 07 बजे जब वे छड़ लेने छत पर गए, तो वह वहां मौजूद नहीं थी। ग्राम में पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त छड़ दुलार बंजारे के घर पर रखी हुई है। पूछताछ में दुलार बंजारे ने बताया कि उसने यह छड़ रामदेव बंजारे उर्फ बाबा से खरीदी थी।
🚨 पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले और चोरी का माल खरीदने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
👤 आरोपियों का विवरण
- 1. दुलार सिंह बंजारे – उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बिनौरी नयापारा, थाना पलारी
- 2. रामदेव बंजारे उर्फ बाबा – उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बिनौरी नयापारा, थाना पलारी
💰 बरामद सामग्री
- 02 क्विंटल लोहे की छड़
- अनुमानित कीमत – ₹10,000
⚡ न्यायिक प्रक्रिया
दोनों आरोपियों को दिनांक 24 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
👉 The YUVA WORLD News के साथ जुड़े रहें — छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और ब्रेकिंग खबर सबसे पहले।







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार