बिलासपुर ब्रेकिंग न्यूज़: नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों से पैसे मांगकर परेशान करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास आम नागरिकों को परेशान करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 25 फरवरी 2026 को की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम — (1) जूली चौधरी गुरु रजिया किन्नर (36 वर्ष) एवं (2) नफीसा खातून गुरु रजिया किन्नर (25 वर्ष) बताए गए हैं। आरोप है कि ये आरोपी ट्रैफिक सिग्नल पर रुके वाहनों के पास जाकर तालियां बजाकर राहगीरों, महिलाओं और परिवारों से जबरन पैसे मांग रहे थे।
इस दौरान आम नागरिकों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
#BilaspurNews #BilaspurBreaking #CivilLinePolice #NehruChowk #ChhattisgarhNews #YuvaWorldNews #PoliceAction #बिलासपुर_समाचार #पुलिस_कार्रवाई #छत्तीसगढ़_खबर








Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर