The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में ब्रजरास रंगोत्सव 2026: कैंसर मरीजों के सहयोग हेतु रोटरी क्लब का अनोखा आयोजन

Views: 1093
Spread the love
Read Time:3 Minute, 24 Second

 

बिलासपुर में ब्रजरास रंगोत्सव 2026: कैंसर मरीजों के सहयोग हेतु रोटरी क्लब का अनोखा आयोजन


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस द्वारा “ब्रजरास रंगोत्सव” का भव्य आयोजन 28 फरवरी 2026 को गोविंदम पैलेस में किया जा रहा है। यह आयोजन विशेष रूप से कैंसर सर्वाइवर मरीजों के सहयोग के लिए फंडरेजिंग के उद्देश्य से किया जा रहा है।

पिनाकी-धा फिटनेस मंत्र के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम न केवल ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करेगा, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का सशक्त संदेश भी देगा। शहरवासियों के लिए यह आयोजन उत्सव के साथ-साथ एक मानवीय पहल में सहभागिता का अवसर होगा।

मानवता का संदेश, सेवा का संकल्प

आयोजन को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती सीमा ठाकुर ने कहा कि “ब्रजरास रंगोत्सव” केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि समाज उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से एकत्रित राशि का उपयोग कैंसर सर्वाइवर्स के उपचार, दवाइयों, परामर्श एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों में किया जाएगा।

बरसाने की होली और ब्रज संस्कृति की अनूठी प्रस्तुति

इवेंट चेयरपर्सन मनीषा जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन मनोरंजन के साथ सेवा का सुंदर संगम होगा। इसमें बरसाने की पारंपरिक होली, फूलों की होली, ब्रज लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। रायपुर से आमंत्रित सेलिब्रिटी कलाकार कार्यक्रम को और आकर्षक बनाएंगे।

यह आयोजन एक पारिवारिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों की व्यापक सहभागिता रहेगी।

सहभागिता की अपील

इस अवसर पर क्लब की वॉइस प्रेसिडेंट श्रीमती रचना जैन सिंह एवं चंचल सलूजा भी उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कैंसर सर्वाइवर्स के समर्थन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Tags: #BilaspurNews #BrajrasRangotsav #RotaryClubBilaspur #CancerSupport #HoliEvent2026 #ChhattisgarhNews #SocialEvent #FundRaisingEvent #BilaspurBreaking #TheYuvaWorldNews

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed