सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के नशे में चाकू लहराते तेज रफ्तार थार सवार 3 आरोपी गिरफ्तार, कार व हथियार जब्त
बिलासपुर | The YUVA WORLD News
थाना सकरी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में तेज रफ्तार से कार चलाकर चाकू लहराने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से थार कार CG10 BW 6664 और तीन धारदार चाकू जब्त किए गए हैं।
घटना का पूरा विवरण
दिनांक 25 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक थार कार में सवार तीन युवक शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हुए दुर्घटना कर भाग रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने आसमा सिटी फेस-2 मेन्ड्रा रोड के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी कार छोड़कर हाथों में चाकू लहराते हुए भागने लगे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- ईशांत सिंह मंडलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस, उम्र 24 वर्ष, निवासी – रामा लाइफ सकरी
- शैलेंद्र उर्फ मोनू सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी – कालिका नगर तिफरा
- राहुल तिवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी – उस्लापुर सकरी
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी की गई। इसके बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जब्त सामग्री
- 01 थार कार – CG10 BW 6664
- 03 नग धारदार लोहे के चाकू
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर रूपेश तिग्गा, आरक्षक पवन बंजारे, रामचंद्र कश्यप, सज्जू अली, आशीष शर्मा, रूपेश कौशिक एवं अनुप नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनहित में अपील
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे में वाहन न चलाएं एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार