Bilaspur Sakri Bypass Accident: ट्रेलर-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में 4 की मौत, 1 गंभीर घायल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भीषण दुर्घटना सकरी बाईपास पर रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम सम्बलपुरी के यादव ढाबा के पास हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे ट्रेलर (CG-11-BD-9044) रतनपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर रॉन्ग साइड में घुस गया। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG-04-MQ-4220) से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर से टकराकर पलट गया।
बताया गया कि सभी मृतक यादव ढाबा में आयोजित पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतकों की पहचान
- छत्रपाल रात्रे (37) – निवासी कुवागांव, थाना तखतपुर
- विशाल लहरे (25) – निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली
- अनमोल लहरे (14) – निवासी बिरगहनी, जिला मुंगेली
- सोनू मिरी (28) – निवासी कोटा
गंभीर घायल
प्रकाश रात्रे, निवासी कुवागांव, गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है।
— The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली