सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ब्राउन शुगर व गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सकरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹19,500 मूल्य का नशीला सामान व मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 206/2026, धारा 21(ए), 22(ए), 20(ए), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।
🔴 जब्त सामग्री
- 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर – कीमत ₹3500
- 25 ग्राम गांजा – कीमत ₹1000
- 02 नग मोबाइल फोन – कीमत ₹15000
- कुल जुमला कीमत – ₹19,500
👤 गिरफ्तार आरोपी
- हामिद अंसारी पिता मुमताज अंसारी, उम्र 33 वर्ष, निवासी तैयबा चौक तालापारा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
- अमन तिवारी पिता सतीश तिवारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी अभिषेक नगर मंगला, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
- ईशांत सिंह मंडलोई पिता बंशीलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामालाईफ कॉलोनी सकरी, थाना सकरी, बिलासपुर
📌 कार्रवाई का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 27 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हामिद अंसारी आसमा सिटी, मेंढ्रा रोड में ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ईशांत मंडलोई एवं अमन तिवारी के साथ मिलकर प्रयागराज से ब्राउन शुगर व गांजा लाकर बिलासपुर क्षेत्र में बिक्री करता था। इसके बाद पुलिस ने ईशांत मंडलोई के घर पर दबिश दी, जहां से 25 ग्राम गांजा, 4 नग चिलम और 2 लाइटर बरामद किए गए।
मौके पर मौजूद अमन तिवारी को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी, उप निरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार, सज्जू अली, रामचंद्र कश्यप एवं थाना सकरी पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
🚨 ऑपरेशन प्रहार जारी रहेगा
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📌 The Yuva World News | बिलासपुर







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर