होली से पहले सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 आरोपी गिरफ्तार, 3 धारदार चाकू जब्त
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। आगामी होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिरगिट्टी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान 08 गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ा गया, 03 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा 02 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 नग धारदार चाकू भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तारी वारंटी आरोपियों के नाम
- राजेश ध्रुव (21), निवासी नयापारा सिरगिट्टी
- लोकेन्द्र तिवारी (28), निवासी गुड़ी पारा धूमा
- प्रमोद कुर्मी (23), निवासी वार्ड नंबर 12 सिरगिट्टी
- राकेश ध्रुव (22), निवासी नयापारा सिरगिट्टी
- पवन साहू (30), निवासी नयापारा सिरगिट्टी
- चंदन गोस्वामी (18), निवासी नयापारा सिरगिट्टी
- सुभाष साहू (18), निवासी नयापारा
- दीप रोशन (20), निवासी विष्णु चौक तिफरा
आर्म्स एक्ट के आरोपी
- तारन निर्मलकर (32), निवासी भैरव नगर तिफरा
- सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा (24), निवासी माता चौरा सिरगिट्टी
- अमन श्रीवास (23), निवासी नयापारा सिरगिट्टी
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के आरोपी
- सरेश यादव (29), निवासी नयापारा सिरगिट्टी
- मुखी वर्मा (36), निवासी विष्णु चौक तिफरा
पुलिस की अपील
सिरगिट्टी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, लड़ाई-झगड़ा या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 The YUVA WORLD News के साथ जुड़े रहें, पढ़ते रहें छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर सबसे पहले।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली