The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव 3 मार्च को

Views: 2406
Spread the love
Read Time:3 Minute, 2 Second

बिलासपुर प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव 3 मार्च को

बिलासपुर | The YUVA WORLD News

बिलासपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी (कार्यकाल 2025-27) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रंग, उमंग, आपसी सद्भाव और पारंपरिक संस्कृति से सराबोर यह आयोजन पत्रकार साथियों एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए सौहार्दपूर्ण मिलन का अवसर बनेगा।

यह कार्यक्रम दिनांक 3 मार्च 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे से प्रेस क्लब परिसर, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आपसी स्नेह-भेंट का आयोजन रहेगा।

भाईचारे और संवाद को बढ़ावा देने का उद्देश्य

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने सभी सदस्यों एवं पत्रकार साथियों से आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे, संवाद एवं सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम है।

प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने कहा कि यह आयोजन केवल पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि पत्रकार साथियों के बीच आपसी समन्वय, संवाद एवं सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम है। प्रेस क्लब सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते हुए सदस्यों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को प्राथमिकता देता रहा है।

अधिक सहभागिता की अपील

उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

बिलासपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने समस्त पत्रकार साथियों एवं आमंत्रित अतिथियों से सादर उपस्थिति का अनुरोध किया है, ताकि होली के इस पावन पर्व को पारंपरिक उल्लास एवं सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed