The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में शांति व्यवस्था के लिए सरकंडा पुलिस की बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया प्रस्तुत

Views: 3383
Spread the love
Read Time:2 Minute, 46 Second

बिलासपुर में शांति व्यवस्था के लिए सरकंडा पुलिस की बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया प्रस्तुत

बिलासपुर | The YUVA WORLD News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

क्षेत्र में संभावित अशांति एवं आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से थाना सरकंडा पुलिस द्वारा इस्तगासा क्रमांक 56/226/2026 से 59/229/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इन चार आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

  • अंकित तिवारी उर्फ विक्की, पिता अरुण कुमार तिवारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी पार्क लाइफ के पास अशोक नगर, थाना सरकंडा। (इस्त. क्र. 56/226/2026)
  • दीपक सूर्यवंशी उर्फ भगवान दास, पिता स्व. श्रवण सूर्यवंशी, उम्र 44 वर्ष, निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा, थाना सरकंडा। (इस्त. क्र. 57/227/2026)
  • मनोज धीवर उर्फ दद्दू उर्फ माचो, पिता दिलहरण धीवर, उम्र 37 वर्ष, निवासी इमली भट्ठा जोगी आवास, थाना सरकंडा। (इस्त. क्र. 58/228/2026)
  • दिनेश विश्वकर्मा उर्फ जुगनू, पिता सखा राम विश्वकर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी केवट पारा पचरी घाट, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली। (इस्त. क्र. 59/229/2026)

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने सतत निगरानी

थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed