कोरबा: पुलिस लाइन क्वार्टर में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
कोरबा (छत्तीसगढ़): शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कक्षा 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।
मृतिका की पहचान 16 वर्षीय सांची कंवर के रूप में हुई है, जो सेंट जेवियर स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में रहती थी। सांची, मोगरा थाना में पदस्थ पुलिस कॉन्स्टेबल रजपाल सिंह कंवर की भांजी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच में शामिल किया है। हालांकि, फिलहाल सुसाइड नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट के विश्लेषण के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
पुलिस द्वारा परिजनों, पड़ोसियों और पुलिस लाइन में निवासरत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से आसपास के छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने आम जनता से अफवाह न फैलाने और मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों को सहयोग देने की अपील की है।
कोरबा पुलिस ने कहा है कि यदि कोई छात्र मानसिक तनाव या किसी समस्या से परेशान दिखाई दे, तो तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली