The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, टाटा पंच से ट्रेलर रोककर छीना मोबाइल और नकदी

Views: 2445
Spread the love
Read Time:3 Minute, 49 Second

बिलासपुर में पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, टाटा पंच से ट्रेलर रोककर छीना मोबाइल और नकदी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने देर रात टोयोटा शो रूम के पास ट्रेलर वाहन को रुकवाकर खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक से मोबाइल, नकदी और बिल्टी पेपर लूट लिया था।

मामले की शिकायत मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से लूट का सामान तथा घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थी ने 06 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 06 मार्च की रात करीब 03:10 बजे टोयोटा शो रूम चकरभाठा के पास ट्रेलर वाहन को एक सफेद रंग की टाटा पंच कार से आए दो युवकों ने रुकवाया।

आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए ट्रेलर चालक से गाड़ी के बिल्टी पेपर दिखाने को कहा। पेपर नहीं दिखाने पर उन्होंने पैसों की मांग की और चालक से विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, उसके कवर में रखे 1000 रुपए और ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर लूटकर फरार हो गए।

तत्काल टीम गठित कर पुलिस ने पकड़े आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चकरभाठा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद

  • नकदी राशि
  • विवो कंपनी का मोबाइल
  • घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा पंच कार
  • ट्रेलर वाहन का बिल्टी पेपर

बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 26 हजार रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • यशराज यादव (22 वर्ष) – निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर
  • सुमित दुबे (27 वर्ष) – निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस बताकर वाहन रोकता है तो उसकी पहचान जरूर सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed