The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG Breaking News : दरचुरा में बस एक्सीडेंट, ट्रक की टक्कर से 5 की मौत, 22 घायल | बिलासपुर-रायपुर मार्ग हादसा

Views: 1836
Spread the love
Read Time:3 Minute, 5 Second

दरचुरा बस एक्सीडेंट: ट्रक की टक्कर से 5 की मौत, 22 घायल, कई का इलाज जारी

रायपुर/सिमगा: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरचुरा ग्राम के पास आरबीएस कंपनी की एक बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार 06 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की बस दरचुरा गांव के पास सवारी उठाने के लिए धीमी हुई थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत

हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 01 पुरुष, 02 महिला और 01 बच्ची की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।

इसके बाद रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

14 घायलों का इलाज जारी

घटना में घायल कई यात्रियों को सीएचसी सिमगा में भर्ती कराया गया है, जहां 14 लोगों का इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 04 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह ट्रक चालक की तेज गति और लापरवाही बताई जा रही है।

 

घायल और मृतकों की सूची

दुर्घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों, घायलों और मृतकों की विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।


Breaking News और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें – The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed