बिलासपुर: अवैध बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर. जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में तारबाहर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से बटनदार चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनेरी होटल की पार्किंग में एक युवक अपने पास चाकू रखकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर युवक की पीछे की जेब से एक नग बटनदार स्टील का चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू को जप्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी की पहचान
- लक्की यादव
- पिता – अमरदीप यादव
- उम्र – 19 वर्ष
- निवासी – दीपूपारा, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली