बिलासपुर: लालखदान चौक में बीच सड़क गुंडागर्दी, मारपीट कर दहशत फैला रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर. शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में बीच सड़क मारपीट और गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना लालखदान चौक के पास की बताई जा रही है, जहां आरोपियों द्वारा आपसी विवाद के दौरान मारपीट की जा रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 06 मार्च 2026 की रात लगभग 8:30 बजे सूचना मिली कि लालखदान चौक के पास कुछ युवक बीच सड़क पर आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गुटबाजी कर दंगा करते तीन युवकों को पकड़कर थाना लाया। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- जय कुमार केवंट पिता जगमोहन लाल केवंट, उम्र 23 वर्ष, निवासी सतबिहिनिया मंदिर के पास, तोरवा
- नंदकिशोर यादव पिता रामा यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी लालखदान, तोरवा
- शोभित निषाद पिता सरवन निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी हेमुनगर, तोरवा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की और उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया।
तोरवा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली