रायपुर में 6.14 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर की पत्नी निकली तस्कर
रायपुर | The YUVA WORLD News
राजधानी रायपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने
कार्रवाई करते हुए 6.140 किलोग्राम गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान माधुरी जैन उर्फ डॉली के रूप में हुई है, जो थाना खमतराई के
हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी बताई जा रही है। उदय जैन वर्तमान में नारकोटिक एक्ट के एक मामले में
जेल में बंद है।
नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी
पुलिस को 7 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि एक महिला और एक युवक एक्टिवा वाहन में
बैग में गांजा लेकर आरंग से रायपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और
पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर
संयुक्त टीम ने तेलीबांधा क्षेत्र के आरंग-रायपुर रिंग रोड में नाकेबंदी की।
इस दौरान संदिग्ध एक्टिवा को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की।
पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
बैग की तलाशी में मिला गांजा
पूछताछ में महिला ने अपना नाम माधुरी जैन उर्फ डॉली और युवक ने
कृष्ण साहू बताया। पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लेने पर उसमें
6.140 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
- 6.140 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 3,07,000 रुपये)
- गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन (कीमत लगभग 50,000 रुपये)
कुल 3,57,000 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 110/26 धारा 20B नारकोटिक एक्ट
के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर पूछताछ कर रही है,
ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
2026 में अब तक की बड़ी कार्रवाई
रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा वर्ष 2026 में अब तक
गांजा तस्करी के 17 मामलों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इन मामलों में पुलिस ने:
- 191.142 किलोग्राम गांजा
- 2,05,700 रुपये नगद
- 02 चारपहिया वाहन
- 01 दोपहिया वाहन
- 09 मोबाइल फोन
जप्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग
1 करोड़ 8 लाख 74 हजार 900 रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- माधुरी जैन उर्फ डॉली, उम्र 37 वर्ष, निवासी सन्यासी पारा, थाना खमतराई, रायपुर
- कृष्ण साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी सन्यासी पारा नगर निगम के पास, थाना खमतराई, रायपुर
(The YUVA WORLD News)







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली