ICC T20 World Cup 2026 Final: भारत ने फाइनल में बनाए 255 रन, सैमसन और किशन की तूफानी बल्लेबाजी
अहमदाबाद: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।
भारत की ओर से संजू सैमसन और ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली जबकि ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए।
भारत की पारी का विकेट फॉल
- 1 विकेट – 35 रन: रोहित शर्मा कैच आउट
- 2 विकेट – 92 रन: ईशान किशन कैच आउट
- 3 विकेट – 138 रन: सूर्यकुमार यादव कैच आउट
- 4 विकेट – 201 रन: संजू सैमसन कैच आउट
- 5 विकेट – 230 रन: हार्दिक पांड्या रन बनाने की कोशिश में आउट
सैमसन और किशन ने बदला मैच का रुख
भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। ईशान किशन ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाए जबकि संजू सैमसन ने मध्य ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी।
आखिरी ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 255 तक पहुंचाया, जिससे न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का मुश्किल लक्ष्य खड़ा हो गया।
Ind vs Nz world cup final live: सैमसन फाइनल में शतक से चूके
संजू सैमसन फिर से शतक से चूक गए। उन्होंने 89 रनों की पारी फिर से खेली। सेमीफाइनल में भी इसी स्कोर पर वह आउट हुए थे। 5 चौके और 8 छक्के इस पारी में सैमसन ने जड़े। जेम्स नीशम ने उनको सब्स्टीट्यूट फील्डर कोल मैकोंची के हाथों कैच आउट कराया।
Ind vs Nz world cup final live: ईशान किशन ने भी ठोकी फिफ्टी
ईशान किशन ने भी टी20 विश्व कप फाइनल में शतक जड़ दिया है। 23 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। 217 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट इस पारी में उनका रहा।
अब न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का लक्ष्य
मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 20 ओवर में 256 रन बनाने होंगे। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर टिकी हुई हैं कि क्या वह इस बड़े लक्ष्य का पीछा कर पाएगी या नहीं।
यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है।
The YUVA WORLD News पर पढ़ते रहें देश-दुनिया की ताजा खबरें, खेल समाचार और लाइव अपडेट।








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार