The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

रायपुर में नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 140 Nitrosun टैबलेट की जब्त

Views: 4279
Spread the love
Read Time:3 Minute, 3 Second

रायपुर में नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 140 Nitrosun टैबलेट की जब्त

रायपुर | The YUVA WORLD News

राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 140 नग Nitrosun (Nitrazepam) टेबलेट बरामद की है।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(ब) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल (IPS) के निर्देशन में क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 07 मार्च 2026 को पुरानी बस्ती थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भाठागांव स्थित दर्री तालाब के पास बरगद पेड़ के नीचे एक व्यक्ति नशीली टेबलेट लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से पीले रंग के थैले में रखी Nitrosun 10 की 14 स्ट्रिप (कुल 140 टेबलेट) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई जा रही है।

दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी

पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस देकर जब्त मादक पदार्थ के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम नारायण सोनकर (28 वर्ष) है, जो शीतला चौक, भाठागांव, रायपुर का निवासी है। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती, रायपुर में अपराध क्रमांक 114/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed