The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh : पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, चरित्र पर शक बना हत्या की वजह..

Views: 1855
Spread the love
Read Time:3 Minute, 26 Second

कोरबा में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, चरित्र पर शक बना हत्या की वजह

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसे लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना पसान थाना क्षेत्र के सारिसमार गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

डंडे से सिर पर वार कर दीवार में पटका

मिली जानकारी के अनुसार, नन्नू कूजूर ने पसान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 मार्च 2026 की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच वह अपने चाचा राजूलाल कूजूर के घर से मुर्गा-भात खाकर अपने घर लौट गया था। उसी रात किसी बात को लेकर राजूलाल कूजूर और उसकी पत्नी उर्मिला बाई के बीच विवाद हो गया।

विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे (बहिंगा) से पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इसके बाद उसने उर्मिला बाई का सिर दीवार में पटक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

रात 3 बजे हुई महिला की मौत

गंभीर चोट लगने के कारण उर्मिला बाई की हालत बिगड़ती चली गई और रात करीब 3 बजे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन 10 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे आरोपी ने घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद नन्नू कूजूर मौके पर पहुंचे, जहां उर्मिला बाई मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और घर की दीवारों पर भी खून के धब्बे पाए गए।

चरित्र शंका के चलते की हत्या

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी राजूलाल कूजूर (37) निवासी सारिसमार के खिलाफ अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा की टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने की बात कहते हुए डंडे से मारकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ और देशभर की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें The YUVA WORLD News के साथ।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed