रायपुर में जानलेवा हमला: चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार, 80 CCTV फुटेज खंगालकर उरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 80 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सनत यदु निवासी विकास नगर गुढ़ियारी, रायपुर ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक प्रिंटिंग प्रेस में ऑपरेटर का काम करता है।
दिनांक 08 मार्च 2026 को सुबह लगभग 05 बजे ड्यूटी खत्म कर वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ धर्मकांटा के पास उरला क्षेत्र में सुबह करीब 05:30 से 06:00 बजे के बीच एक स्कूटी में सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और प्रार्थी की पीठ पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना उरला में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
80 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी उरला को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे 80 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी और एक अपचारी बालक को चिन्हित कर पकड़ लिया।
चाकू और स्कूटी जब्त
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू और एक दोपहिया वाहन जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- राजेश्वर नेताम उर्फ गोपी, पिता विनोद सिंह नेताम, उम्र 18 वर्ष, निवासी एएचपी कॉलोनी, थाना उरला, रायपुर
- विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।
— The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली