The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: कोनी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 2 आरोपी गिरफ्तार

Views: 4479
Spread the love
Read Time:2 Minute, 36 Second

बिलासपुर: कोनी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. जिले के कोनी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। चलित थाना जन चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोनी क्षेत्र में संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए जन चौपाल आयोजित की गई थी। इस दौरान क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका से संबंधित शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

कोनी पुलिस ने दिनांक 09 मार्च 2026 को दो व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं को रोकना है।

गिरफ्तार आरोपी

  • विश्राम केवट पिता स्व. दुखुरम कुमार, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिरकोना, कोनी, बिलासपुर
  • फागुराम पिता विश्राम केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरकोना, कोनी, बिलासपुर

कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार जन चौपाल और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिससे संभावित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed