बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस ने भट्ठी में जलाकर किया नष्टीकरण
बिलासपुर | The YUVA WORLD News — छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में जिला बिलासपुर में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन के पत्र क्रमांक एफ 9-53/2024/1/5 दिनांक 21.11.2024 के माध्यम से जिलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों के निपटान के लिए जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित की गई है।
जब्त मादक पदार्थों का विवरण
- गांजा : 757.603 किलोग्राम
- एम.डी.एम.ए : 16.6 ग्राम
- टेबलेट / कैप्सूल : 12164 नग
- इंजेक्शन : 8818 नग
- सिरप : 6468 नग
- कुल प्रकरण : 67
इन सभी मादक पदार्थों को सूची के अनुसार विधिवत नष्टीकरण योग्य मानते हुए नष्ट किया गया।
उच्च स्तरीय समिति की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
नष्टीकरण की यह कार्यवाही उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष श्री रजनेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस दौरान समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, सहायक आबकारी आयुक्त श्री नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर तथा पंचों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
भट्ठी में जलाकर किया गया नष्टीकरण
दिनांक 11 मार्च 2026 को सुधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड, मोहतराई जिला बिलासपुर स्थित प्लांट में स्थापित भट्ठी (Furnace) में इन मादक पदार्थों को विधिवत जलाकर और रोलर की सहायता से नष्ट किया गया।
पुलिस विभाग के अनुसार यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित और वैज्ञानिक निपटान के लिए की गई है, ताकि इनका दोबारा दुरुपयोग न हो सके।
— The YUVA WORLD News








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली