The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

शादीशुदा महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त बना हैवान खाने मेें दिया नशीला पदार्थ, बेहोश होेने के बाद विवाहिता के साथ आरोपियों ने की हैवानियत

Views: 692
Spread the love
Read Time:2 Minute, 54 Second

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को उसी के पति के दोस्त ने हवस का शिकार बनाया। करीब तीन महीने पहले हुए इस वारदात में आरोपी ने पीड़ित महिला और उसके पति को अपने घर खाने पर बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसके पति को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

गैंगरेप की ये घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दुर्ग जिले में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने सरकंडा पुलिस में अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा निवासी सुनील नाम के युवक से थी। सुनील ने बीते जनवरी माह में उन्हें मिलने के लिए अपने घर बिलासपुर बुलाया था। इस पर महिला का पति उसे और बच्चे को लेकर 28 जनवरी को बिलासपुर आया था। बिलासपुर पहुंचने के बाद सुनील उन्हें अपने घर ले गया। जहां उसने रात में अपने घर पर भोजन कराया। महिला ने आरोप लगाया है कि सुनील ने उनके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था।

जिससे महिला और उसके पति बेसुध होकर सो गए। इसका फायदा उठाकर सुनील ने अपने एक दूसरे दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह बदहवास थी, इसलिए बचाव में वह आरोपियों का विरोध भी नही कर सकी। वहीं घटना के बाद बदनामी के डर से महिला चुप रही।

बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर तीन महीने बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप करने वाले सुनील और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed