CG Politics: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री के दौरे के पहले ही राजनीति गरमा गयी है। कांग्रेस ने ट्वीट कर जहां प्रधानमंत्री को दूर से नमस्कार बोला है, तो वहीं भाजपा ने इसे हार का डर बताया है। कांग्रेस के दूर से नमस्कार वाले ट्वीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि प्रधानमंत्री में छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार करने आ रहे है.
इसलिए कहा अबकी बार दूर से नमस्कार। बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस साल केंद्र में रहते हुए छत्तीसगढ़ की योजना के लिए 10 मिनट की भी बैठक नहीं की। धान के पैसे को रोकने का काम किया, पीएम आवास का पैसा रोका, कई योजना के पैसे रोकने का काम किया,छत्तीसगढ़ में विकास ना हो, जनता को प्रताड़ित किया। पीसीस अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी सभा लेने आ रहे हैं तो किस नैतिकता से जनता को वोट मांगेंगे। इसलिए कहा है कि दूर से ही नमस्कार।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर ट्वीट किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में पीएम ने लिखा था कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाँपा और महासमुंद में अपनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को देश में हर तरफ जनता-जनार्दन का अपार समर्थन मिल रहा है।
उत्साह से भरे इसी माहौल में आज दो राज्यों के अपने परिवारजनों के बीच रहूंगा। सुबह करीब 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाईमाधोपुर, दोपहर बाद लगभग 2:45 बजे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा और शाम करीब 5 बजे महासमुंद में अपनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?