The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों समर्थकों के साथ विधानसभा घेराव में शामिल, मनरेगा नाम बदलने का विरोध तेज

Views: 2342
Spread the love
Read Time:3 Minute, 18 Second

त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों समर्थकों के साथ विधानसभा घेराव में शामिल, मनरेगा नाम बदलने का विरोध

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में मनरेगा के नाम परिवर्तन को लेकर विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास सैकड़ों सहयोगियों के साथ विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान त्रिलोक श्रीवास ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की। इनमें राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, विकास उपाध्याय और अरुण वोरा शामिल रहे।

कार्यक्रम में श्री श्रीवास के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), चरण सिंह राज, रमेश शिकारी (सरपंच), भागवत निर्मलकर, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, कृष्ण श्रीवास, राम लखन जायसवाल, मंगल वाजपेई, राहुल गोरख, कामरान खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, अमन साहू, मुकेश अग्रवाल, नवीन दुबे, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, अनिल साहू, हरीश वर्मा, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, दादूराम लस्कर, चंद्र प्रकाश केसरवानी, सुखदेव तिवारी, हृदेश कश्यप, प्रशांत काशी, सोनू कश्यप, धनंजय कश्यप सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, राजेश यादव, राम प्रसाद केवट, रामप्रसाद चंद्राकर, प्रकाश कमल सेन और श्रीमती अन्नपूर्णा ध्रुव की भी उपस्थिति रही।

कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलना आम जनता और मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।

यह प्रदर्शन प्रदेशभर में कांग्रेस के बढ़ते विरोध का संकेत माना जा रहा है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed