सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावारिस वाहन से 40 किलो गांजा बरामद, लेकिन क्षेत्र में खुलेआम नशे के कारोबार पर उठ रहे सवाल
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लावारिस वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास पिछले दो दिनों से एक संदिग्ध वाहन खड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 (टाटा Ace) से गांजे जैसी तेज गंध आ रही थी। पुलिस ने जब वाहन की बारीकी से तलाशी ली तो पता चला कि अज्ञात आरोपी द्वारा गाड़ी के नीचे विशेष चैंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन से लगभग 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
सकरी पुलिस ने वाहन और बरामद गांजा को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है और इसके लिए सकरी थाना पुलिस की सराहना भी की जा रही है।
हालांकि, दूसरी ओर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को लेकर कई गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सकरी थाना के पीछे स्थित बस्ती में लंबे समय से खुलेआम गांजे की बिक्री की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि इस गतिविधि की जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इसी तरह घुरू इलाके में तालाब किनारे शराब और गांजे का अवैध कारोबार खुलेआम चलने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यहां नशे का कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा है और इस पर कार्रवाई नहीं होने से कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
सूत्र यह भी बताते हैं कि सकरी थाना क्षेत्र के बटालियन क्षेत्र में भी शराब और गांजे की बिक्री खुलेआम की जा रही है, वहीं उसलापुर क्षेत्र में भी एक कथित गांजा तस्कर के सक्रिय होने की बात कही जा रही है, जिसकी जानकारी पुलिस को है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिस एक ओर बड़ी कार्रवाई कर रही है, तो दूसरी ओर क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कब होगी।
अब देखने वाली बात होगी कि खबर सामने आने के बाद सकरी थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस किस तरह लगाम लगाती है ?
नोट : हमारे विश्वसनीय सूत्रों के द्वारा सकरी थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े कुछ नाम और फोटो – विडियो भी हमें सांझा किया गया है जिसके बारे में The Yuva World News की टीम जानकारी जुटा रहीं हैं। वीडियो और फोटो के साथ इसका खुलासा हम अपने अगले पार्ट में करेंगे!
The YUVA WORLD News टीम सकरी थाना क्षेत्र और बिलासपुर जिले के आम जनता से निवेदन करती है की आपके आस-पास किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम किये जा रहें हैं तो तत्काल हमें सुचना दें हम विश्वास दिलाते हैं कि आपके पहचान को गोपनीय रखा जाएगा ।
संपर्क करें : 7999930547









Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली