बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय युवक का संदिग्ध अपहरण, बस से उतारकर बाइक में ले जाने का आरोप…
बिलासपुर : जिले के सकरी थाना क्षेत्र से 34 वर्षीय युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम अजय देवांगन है, जो सकरी थाना के पास ही अपने भाई के साथ ढाबा संचालित करता है।
परिजनों के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि अजय देवांगन तखतपुर जाने के लिए बस में सवार हुआ था। इसी दौरान सकरी ओवरब्रिज के पास कुछ युवकों ने उसे जबरन बस से नीचे उतारा और बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद से युवक का मोबाइल भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने यह भी कहा कि सूचना देने पर सकरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझाइश देकर घर भेज दिया और अगले दिन सुबह युवक का फोटो लेकर आने को कहा।
वहीं सकरी पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सकरी पुलिस घटनास्थल पर गई थी और जानकारी जुटाई जा रही सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है, पेट्रोलिंग टीम भी युवक की तलाश में गई थी।
घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर 30-35 वर्ष के युवक का इस तरह बाइक से अपहरण कैसे संभव है?
फिलहाल युवक के परिजन और मित्र उसकी तलाश में जुटे हुए हैं और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कर रहे हैं।






Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला