The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh छुइहा बांध में बर्ड वॉक: 45 प्रजातियों की पहचान, युवान कार्यक्रम में प्रकृति प्रेमियों ने लिया हिस्सा..

Views: 7409
Spread the love
Read Time:2 Minute, 45 Second

छुइहा बांध में बर्ड वॉक: 45 प्रजातियों की पहचान, युवान कार्यक्रम में प्रकृति प्रेमियों ने लिया हिस्सा

बलौदाबाजार, जिले में 22 मार्च 2026 को ‘युवान’ पहल के अंतर्गत वन मंडल बलौदाबाजार द्वारा रविवार को छुइहा बांध में पक्षी दर्शन (Bird Walk) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 10 प्रतिभागियों के दल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पक्षी विशेषज्ञ हेमंत वर्मा ने प्रतिभागियों को पक्षियों की पहचान करने के विभिन्न तरीके और व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। इस दौरान कुल 45 पक्षी प्रजातियों की पहचान की गई, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है।

प्रमुख पक्षी प्रजातियां

छुइहा बांध में देखी गई प्रमुख पक्षियों में जलीय पक्षी जैसे यूरेशियन कूट (लगभग 100), यूरेशियन मूरहेन (करीब 100), ग्रे-हेडेड स्वैम्पेन, व्हाइट-ब्रेस्टेड वाटरहेन और ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट शामिल रहे।

इसके अलावा यूरेशियन विजन, ग्रे फ्रेंकोलिन, लाफिंग डव, स्पॉटेड डव, एशियन कोयल, ग्रेटर कूकल, व्हाइट-थ्रोटेड किंगफिशर, ब्लैक काइट, पाइपेट और रेड-वॉटल्ड लैपविंग जैसे पक्षी भी देखे गए।

प्रतिभागियों की सहभागिता

इस प्रकृति यात्रा में कुल 10 उत्साही प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें नरेन्द्र वर्मा, कुम्भज कुमार, टिकेश्वर निषाद, रिकेश्वर पैकरा, लोकेश यादव, अंजू वर्मा, टीना वर्मा, तन्वी मालकी, लावी मालकी और एरिक मालकी शामिल रहे।

प्रकृति संरक्षण की दिशा में पहल

यह आयोजन न केवल पक्षियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व को समझने का भी अवसर प्रदान किया। ‘युवान’ पहल के तहत इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को प्रकृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed