The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

48 घंटे से बिजली गुल, जनता बेहाल: त्रिलोक श्रीवास ने सरकार और विद्युत विभाग को घेरा.. घेराव की चेतावनी

Views: 5009
Spread the love
Read Time:3 Minute, 14 Second



48 घंटे से लाइट नहीं और नेता मस्त, जनता त्रस्त : त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बेलतरा विधानसभा में बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस नेता का हमला, विद्युत विभाग घेराव की चेतावनी

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में पिछले 48 घंटे से बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों और विद्युत विभाग पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने जारी बयान में कहा कि महज 15 मिनट की आंधी-तूफान के बाद से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांवों से लेकर शहर के वार्डों तक लोग अंधेरे और पानी संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के नेता रील बनाने और दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

श्रीवास ने कहा कि भीषण गर्मी और शादी-विवाह के सीजन में लोगों की परेशानी आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले दो महीनों से मेंटेनेंस के नाम पर लगातार बिजली कटौती की जा रही थी, फिर भी विभाग प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार क्यों नहीं था?

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान स्थिति में विद्युत विभाग के अधिकारी फोन तक उठाने से बच रहे हैं। वहीं जिन इलाकों में पानी सप्लाई पूरी तरह बंद हो चुकी है, वहां नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से टैंकर व्यवस्था भी प्रभावी ढंग से नहीं की जा रही है।

त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि शासन-प्रशासन केवल “सुशासन तिहार” का ढोल पीट रहा है, जबकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाता है, उसी प्रकार पानी और राहत व्यवस्था के लिए भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को तत्काल जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई और हालात सामान्य नहीं किए गए, तो कांग्रेस कार्यकर्ता विद्युत विभाग का घेराव करेंगे।

The YUWA WORLD News

भारत सरकार से पंजीकृत (UDYAM-CG-02-0005003) एक प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरें आपके सामने लाता है। हमारा उद्देश्य है जनपक्षीय और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

You may have missed