बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की गई प्रार्थना
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्यों के परिवारों में हाल के दिनों में हुए दुःखद निधन पर दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में शुक्रवार, 12 जून 2026 को राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में वरिष्ठ पत्रकार रुद्राक्ष गोस्वामी के पूज्य पिता स्वर्गीय डॉ. लखन गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश मदने की बहन स्वर्गीय गीता मदने, वरिष्ठ पत्रकार असद पप्पी जुँजानी की माता मरहूम सादिका इफ्तेखार तथा वरिष्ठ पत्रकार राजा (सुलेमान) खान की माता मरहूम राज बी. बेगम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उन्हें श्रीहरि नारायण के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त होने की प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुआ, दिलीप अग्रवाल, हीरा वैष्णव, सालिकराम साहू, राकेश मिश्रा, पवन सोनी, संतोष श्रीवास, तीरथ लहरे, संतोष मिश्रा, विजय दुसेजा, नारायण नोनिया, सन्नू श्रीवास, प्रवीण ठाकुर, मोहम्मद जफर, प्रियंका सिंह, राहुल ठाकुर, शेख असलम, अमित पाटले, जिलाउल्लाह खान, सतीश बाटवे एवं अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बिलासपुर प्रेस क्लब ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
The Yuva World News








Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार