The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 21 जून को आयोजित होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, बनाए गए तीन केंद्र

Views: 5665
Spread the love
Read Time:1 Minute, 41 Second

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग रायपुर द्वारा आगामी 21 जून 2026 (दिन रविवार) को NEET (UG)-2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी ।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में निम्नलिखित तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं:

केन्द्रीय विद्यालय झगराखण्ड, जिला एम०सी०बी०

केन्द्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़

शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़, जिला एम०सी०बी०

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी (परीक्षा) ने बताया कि परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है । परीक्षार्थी अथवा अभिभावक कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07771299057 या मोबाइल नंबर 8319310745 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed