बिलासपुर | The YUVA WORLD News
बिलासपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 20 जून 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पचरी घाट के पास और दूसरा ज्वाली नाला क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर दोनों स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दीपक उर्फ सोनू पिल्ले (25 वर्ष) को पचरी घाट के पास तथा मोहम्मद अनम (19 वर्ष) को ज्वाली नाला क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया।
सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 383/2026 एवं 384/2026 दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- दीपक उर्फ सोनू पिल्ले (25 वर्ष), निवासी बड़ी कोनी नामा चौक, थाना कोनी, बिलासपुर।
- मोहम्मद अनम (19 वर्ष), निवासी हटरी चौक, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर।







Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला