The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

भाषण देते समय मंच पर बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मचा हड़कंप,

Views: 761
Spread the love
Read Time:1 Minute, 9 Second

Nitin Gadkari : मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते समय अचानक मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े। मंच पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए। बताया जाता है कि गडकरी यवतमाल के पुसद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए थे। वह मंच पर बोल ही रहे थे कि अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े। जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए ले गए।

 

बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। यहां गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। नितिन गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed