The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि: त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Views: 2365
Spread the love
Read Time:4 Minute, 23 Second

स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चांपा, सक्ती, कोरबा और जांजगीर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय समन्वयक तथा गुजरात एवं आंध्रप्रदेश के प्रभारी त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. महंत की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

चरणदास महंत सहित वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने पिता स्व. बिसाहू दास महंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कोरबा सांसद डॉ. ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक सूरज दास महंत, विधायक श्रीमती शेषराज हरबंस, ब्यास कश्यप, आशीष सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बेलतरा और मस्तूरी से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर घोरे, मनोज शुक्ला, महेश नारायण मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, मुकेश बंजारे, प्रकाश सिंह ठाकुर, पवन सिंह ठाकुर, नरेंद्र कश्यप, रामप्रसाद चंद्राकर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, शुभम श्रीवास, अमन साहू, चरण सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनी, आयुष सिंह राज, रवि सूर्यवंशी, हृदेश कश्यप, कामरान खान, मोहसिन खान, राहुल गोरख, मंगल बाजपेई, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू कृष्ण श्रीवास, रामलखन जायसवाल, मकसूदन साहू, सूरज कश्यप, सोनू कश्यप, धनंजय कश्यप, प्रशांत काशी, सुखदेव तिवारी, लक्ष्मी यादव, राजेश यादव, ओमप्रकाश श्रीवास, राहुल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास, हर्ष कश्यप, जैक्सन एंथोनी, रोहन महानंद, दिनेश ठाकुर सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

स्व. बिसाहू दास महंत के योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सेवा और छत्तीसगढ़ के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed