The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Views: 4201
Spread the love
Read Time:2 Minute, 35 Second

बिलासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना कोटा की चौकी बेलगहना पुलिस की कार्रवाई | 31 जुलाई 2026

बिलासपुर। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चौकी बेलगहना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को प्रार्थी प्यारेलाल कुजूर निवासी परसापानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जुलाई को ग्राम सक्तीबहरा से उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 X 2791 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर चौकी बेलगहना, थाना कोटा में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में शामिल आरोपी ग्राम सक्तीबहरा में अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और सूरज साकत (30 वर्ष) तथा रामगोपाल मरकाम (29 वर्ष) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी सूरज साकत के पेश करने पर चोरी की मोटरसाइकिल CG 10 X 2791 बरामद कर विधिवत जब्त की गई। दोनों आरोपियों को 31 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. सूरज साकत, उम्र 30 वर्ष, निवासी सक्तीबहरा, चौकी बेलगहना।
2. रामगोपाल मरकाम, उम्र 29 वर्ष, निवासी सक्तीबहरा, चौकी बेलगहना।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, आरक्षक ईश्वर नेताम, धीरज जायसवाल सहित बेलगहना पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed