08 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 03 फरार वारंटी गिरफ्तार; कुल 11 आरोपी न्यायालय में पेश
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने नशाखोरी, अड्डेबाजी, लड़ाई-झगड़ा करने वाले असामाजिक तत्वों और फरार गिरफ्तारी वारंटियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के निर्देशन में की गई।
पुलिस और बीट आरक्षकों द्वारा थाना क्षेत्र एवं चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 08 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 03 फरार गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
🚨 नशाखोरी के आरोपियों के नाम
- शेख अयान, पिता शेख अली, उम्र 18 वर्ष, निवासी कारगिल चौक, तिफरा।
- उज्जवल कौशिक, पिता संतोष, उम्र 19 वर्ष, निवासी तिफरा राम मंदिर के पास।
🚨 अड्डेबाजी के आरोपियों के नाम
- राकेश साहू, पिता विष्णु साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी तिफरा शनि मंदिर के पास।
- विकास दास मानिकपुरी, पिता जगेश्वर दास, उम्र 19 वर्ष, निवासी राम मंदिर के पास यादव मोहल्ला।
- चन्द्र प्रकाश साहू, पिता संतोष कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी तिफरा शनि देव मंदिर के पास।
🚨 लड़ाई-झगड़ा करने वाले आरोपियों के नाम
- विशाल रात्रे, पिता प्रेमलाल रात्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी नगपुरा, सिरगिट्टी।
- प्रवीण रात्रे, पिता संजय रात्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी सतनामी मोहल्ला, नगपुरा।
- अशोक उर्फ पुकलू देवार, पिता टिबलू देवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी देवार मोहल्ला, सिरगिट्टी।
🚨 फरार गिरफ्तारी वारंटियों के नाम
- अमन श्रीवास, पिता संजय श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी नयापारा, सिरगिट्टी।
- गणेश यादव, पिता मनहरण यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी दैहान चौक, सिरगिट्टी।
- संतोष दुबे, पिता स्व. भगवती प्रसाद, उम्र 45 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, सिरगिट्टी।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशाखोरी, अड्डेबाजी, लड़ाई-झगड़े अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।







Average Rating
More Stories
CG News: बदहाल सड़क का Viral Video देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!