The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News : युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम- दुर्गेश पाण्डेय

Views: 969
Spread the love
Read Time:2 Minute, 24 Second

बिलासपुर। भाजपा बिलासपुर शहर जिला मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय ने लोकसभा द्वारा लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किए जाने को देश की परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और निष्पक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि वर्षों से पेपर लीक, संगठित नकल और परीक्षा माफिया जैसी चुनौतियों के कारण लाखों प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को नुकसान पहुंचता रहा है। ऐसे में यह विधेयक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि संशोधित विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े अपराधों के खिलाफ कठोर दंड, त्वरित जांच और शीघ्र न्याय की व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। तकनीक के दुरुपयोग और संगठित परीक्षा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।

पाण्डेय ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता केवल अपराधियों को दंडित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का व्यवस्था पर भरोसा बहाल करना भी है। प्रत्येक विद्यार्थी अपनी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर सफलता हासिल करना चाहता है और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली ही योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिला सकती है।

उन्होंने कहा कि अब इस कानून के प्रभावी और निष्पक्ष क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली पर स्थायी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed