The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News : दुष्कर्म केस में आरोपी की गिरफ्तारी में देरी का आरोप.. पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल.., पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की गुहार

Views: 13492
Spread the love
Read Time:3 Minute, 53 Second

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म और धमकी के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में कथित देरी को लेकर पीड़िता ने बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत आवेदन सौंपकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपी के सहयोगियों द्वारा उसे लगातार धमकाया जा रहा है।

पुलिस पकड़ से दूर आरोपी प्रशांत नारंग उर्फ बंटू

पीड़िता के अनुसार, सिविल लाइन थाना में आरोपी प्रशांत नारंग उर्फ बंटू के खिलाफ अपराध क्रमांक 949/026 दर्ज है। शिकायत में दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वह भय और मानसिक तनाव के माहौल में रह रही है।

आरोपी के सहयोगियों पर धमकी देने का आरोप

एसपी को दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी के सहयोगी उस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता का दावा है कि उसे कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि मामले में सब कुछ आरोपी के पक्ष में कर लिया जाएगा और जमानत के बाद उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

इन कथित धमकियों के चलते पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उसने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

जांच की निगरानी और कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की निगरानी कराने की मांग की है। साथ ही आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

पीड़िता ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

एडिशनल एसपी ने कहा- लगातार चल रही तलाश

मामले को लेकर एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी की लगातार तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में भी शिकायत दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

नोट: पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले में पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर स्थिति और स्पष्ट होगी।


The YUVA WORLD News

पहुंच दूर तक, खबरें आप तक


 

#Bilaspur #BilaspurNews #CrimeNews #BilaspurPolice #CivilLinePolice #ChhattisgarhNews #CrimeUpdate #RapeCase #PoliceAction #TheYuvaWorldNews #LatestNews #BreakingNews

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed