7वें निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता-निर्देशक अखिलेश पांडेय को “विशिष्ट सम्मान”
रायपुर, 12 अगस्त 2026।
निर्मल पांडेय स्मृति न्यास एवं लिब्रा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला के सहयोग से आयोजित 7वें निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन रायपुर में किया गया। 10 एवं 11 अगस्त को आयोजित इस फिल्म समारोह में देशभर से फिल्म, टेलीविजन और कला जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया।
फेस्टिवल के दौरान अभिनेता-निर्देशक अखिलेश पांडेय को सिनेमा, टेलीविजन एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “विशिष्ट सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। सम्मान पत्र में निर्मल पांडेय स्मृति न्यास ने उनके सिनेमा, टेलीविजन एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान को विशेष रूप से सराहा।
कार्यक्रम में विधायक एवं अभिनेता अनुज शर्मा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन तथा संचालक, संस्कृति विभाग संजय कन्नौजे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में बॉलीवुड एवं फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी उपस्थित रहीं। इनमें प्रसिद्ध अभिनेता रजित कपूर, वरिष्ठ अभिनेता राजेंद्र गुप्ता, एंड टीवी फेम अभिनेता रोहिताशव गौड़, अनिकेत राय, आशित चटर्जी, संजय बत्रा, जयंत देशमुख, फिल्म फेस्टिवल के निदेशक एवं संस्थापक अनिल दुबे, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मनोज वर्मा, फिल्मकार सतीश जैन सहित अनेक कलाकार, फिल्मकार एवं सिनेमा से जुड़े गणमान्य लोग शामिल रहे।
फिल्म फेस्टिवल के दौरान विभिन्न फिल्मों एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ विशेष फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। समारोह में वरिष्ठ कलाकारों एवं सिनेमा से जुड़े व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया तथा भारतीय सिनेमा की विविधता, कला और संस्कृति को लेकर सार्थक संवाद भी हुआ।
इस अवसर पर रजित कपूर और राजेंद्र गुप्ता सहित वरिष्ठ कलाकारों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। फिल्म और टेलीविजन जगत के अनुभवी कलाकारों के साथ नई पीढ़ी के फिल्मकारों एवं कलाकारों की सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष बनाया।
अभिनेता-निर्देशक अखिलेश पांडेय ने सम्मान के लिए निर्मल पांडेय स्मृति न्यास, लिब्रा वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, फेस्टिवल निदेशक अनिल दुबे तथा आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्मल पांडेय जी जैसे महान कलाकार की स्मृति में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों के बीच सम्मानित होना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे फिल्म समारोह न केवल कलाकारों को सम्मान देने का मंच हैं, बल्कि क्षेत्रीय एवं भारतीय सिनेमा को नई पहचान देने, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और कला-संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
7वां निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल रायपुर में फिल्म और कला जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी के साथ एक यादगार आयोजन बनकर सामने आया।







Average Rating
More Stories
Bilaspur News: त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों संग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का किया स्वागत
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे