बलौदाबाजार, 16 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुकाबले में प्रशासन एकादश और पत्रकार इलेवन की टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में प्रशासन एकादश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पत्रकार इलेवन को 7 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रशासन एकादश ने 7 विकेट से जीता मैच
टॉस जीतकर पत्रकार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 123 रन बनाए और प्रशासन एकादश के सामने 124 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विजेता प्रशासन एकादश के कप्तान कलेक्टर कुलदीप शर्मा और उपविजेता पत्रकार इलेवन के कप्तान नरेश गनशानी को ट्रॉफी प्रदान की गई। बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशासन एकादश के प्रेम निषाद को ऑलराउंडर और आशीष तिवारी को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। पत्रकार इलेवन के खिलेश्वर जायसवाल को बेस्ट बैट्समैन और दिलीप माहेश्वरी को बेस्ट बॉलर की ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रशासन और नागरिकों के बीच बढ़ेगा मेल-जोल
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सद्भावना मैच का आयोजन अच्छी पहल है। इससे प्रशासन और नागरिकों के बीच मेल-मिलाप बढ़ता है और एक-दूसरे को जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने टीम भावना और उत्साह के साथ खेल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।








Average Rating
More Stories
Bilaspur News: अमर अग्रवाल के प्रस्तावों से 5.36 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी गति, शिक्षा-पेयजल सुविधाओं पर जोर
Bilaspur News: त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों संग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का किया स्वागत
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..