बलौदाबाजार-भाटापारा। ग्राम बरेली में कार्यक्रम देखने पहुंचे एक किशोर और उसके साथियों के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में गिरौदपुरी पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 की शाम 16 वर्षीय प्रार्थी अपने साथियों के साथ ग्राम बरेली में आयोजित कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसके और साथियों के साथ हाथ-मुक्का, लात एवं हाथ में पहने कड़े से मारपीट की।
आरोप है कि मारपीट के दौरान प्रार्थी के जमीन पर गिर जाने पर उसकी जेब से Realme मोबाइल फोन, सिम सहित, और ₹1,500 नकद जबरन छीन लिए गए।
मामले की शिकायत पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी में अपराध क्रमांक 177/2026 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 304(2), 3(5) BNS के तहत विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं घायलों के बयान दर्ज किए। इसके बाद दबिश देकर नामजद चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. अभिषेक साहू उर्फ ननकी (20)
2. उत्पल साहू उर्फ सोनू (18)
3. गितेश साहू उर्फ धेनु (18)
4. नागेश कुमार साहू (23)
सभी आरोपी ग्राम बरेली के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की है। मामले में जप्ती की कार्रवाई और अन्य फरार सह-आरोपियों की तलाश जारी है।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक खबरें आप तक
#BalodaBazar #GiraudPuri #Bareli #CrimeNews #PoliceAction #Loot #Marpeet #ChhattisgarhNews #TheYuvaWorldNews






Average Rating
More Stories
LPG Booking Rules में बड़ा बदलाव, ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत; अब इतने दिन में बुक होगा सिलेंडर
Bilaspur Crime : ट्रेन में महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाले महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश..एक आरोपी फरार
Bilaspur: औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, विधि से संघर्षरत बालक पुलिस संरक्षण में