बिलासपुर : ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर जेवर चोरी करने वाले एक महिला गिरोह का GRP बिलासपुर ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख 40 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवर बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य महिला आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ से दो महीने पहले अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में महिला यात्रियों को घेरकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। नागपुर रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक महिला यात्री के हैंडबैग से सोने के जेवर चोरी कर लिए गए थे।
जांच के दौरान GRP को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध महिला चोर ग्राम केराडोल में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर 7 सितंबर को पुलिस ने घेराबंदी कर रिकी बसोंड और वर्षा उर्फ कचरी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर चोरी के जेवर ग्राम घोघरा के पास एलीफेंट क्रॉसिंग में पाइप के नीचे छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंगलसूत्र, झुमके, कनौती और अंगूठियों समेत करीब ₹5.40 लाख के सोने के जेवर बरामद किए।
वहीं मामले की एक अन्य आरोपी रितु उर्फ संतोषी बसोड फरार बताई जा रही है। GRP उसकी तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक खबरें आप तक
#Bilaspur #GRP #GRPBilaspur #TrainCrime #JewelleryTheft #WomenGang #CrimeNews #ChhattisgarhNews #RailwayNews #TheYuvaWorldNews







Average Rating
More Stories
LPG Booking Rules में बड़ा बदलाव, ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत; अब इतने दिन में बुक होगा सिलेंडर
बलौदाबाजार: कार्यक्रम में युवक से मारपीट कर मोबाइल और ₹1500 छीने, 4 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur: औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, विधि से संघर्षरत बालक पुलिस संरक्षण में