बिलासपुर/कोटा : पर्यटन स्थल औरापानी से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को प्रार्थी अपने भाइयों के साथ मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक CG 10 AJ 6854 से औरापानी पर्यटन स्थल घूमने गया था। घूमने के बाद शाम को वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 669/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण और गवाहों के कथन के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को सुरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बालक ने औरापानी से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल CG 10 AJ 6854 बरामद कर जब्त की गई।
यह कार्रवाई DIG एवं SSP बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं SDOP कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक खबरें आप तक
#Bilaspur #Kota #Aurapani #BikeTheft #CrimeNews #BilaspurPolice #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #TheYuvaWorldNews







Average Rating
More Stories
LPG Booking Rules में बड़ा बदलाव, ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत; अब इतने दिन में बुक होगा सिलेंडर
बलौदाबाजार: कार्यक्रम में युवक से मारपीट कर मोबाइल और ₹1500 छीने, 4 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : ट्रेन में महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाले महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश..एक आरोपी फरार