The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : वैश्य साहू समाज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Views: 1913
Spread the love
Read Time:3 Minute, 54 Second

 


The YUVA WORLD News

पहुंच दूर तक खबरें आप तक


बिलासपुर। वैश्य साहू समाज बिलासपुर एवं मां कर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गोडपारा स्थित वैश्य साहू समाज भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भक्तिमय एवं सांस्कृतिक माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत साक्षी साहू के स्वागत गीत और श्रीनिका साहू की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद श्रीकृष्ण स्वरूप सज्जा, सांस्कृतिक एवं भक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

 

अपनी मनमोहक प्रस्तुति से ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मटकी फोड़ कार्यक्रम’ का खिताब एकता रवि साहू ने अपने नाम किया

कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों में नीहारिका साहू, साक्षी साहू, भावना साहू, समर्थ साहू, देवांश साहू, श्रीनिका साहू, शिवा साहू, इरा साहू, गौरांशी साहू, अनन्या साहू, अद्विक साहू, रिदिमा साहू और आकृति साहू शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन अदिति आशीष शाह, स्नेह आशीष साहू एवं एकता दीपक साहू ने किया। विजेताओं के चयन के लिए रचना दत्त साहू, उमाकांत साहू, अशोक साहू, रामलाल साहू एवं दीपक कुमार साहू ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

🎁 सभी प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

नृत्य, गीत और मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सदस्यों, बहनों एवं बेटियों को शील्ड एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मां कर्मा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन सुरेंद्र साहू ने सभी अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में वैश्य साहू समाज के अध्यक्ष उमाकांत साहू, सचिव प्रमोद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। वहीं मां कर्मा महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन साहू, सचिव स्नेहा साहू, सह सचिव विनीता साहू, कोषाध्यक्ष कुसुम साहू सहित महिला मंडल की पूरी टीम ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

🎉 भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता से सराबोर इस आयोजन ने समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं को एक मंच पर जोड़ते हुए जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बना दिया।

 


#TheYuvaWorldNews #Bilaspur #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #VaishyaSahuSamaj #MaaKarmaMahilaMandal #MatkiPhod #BilaspurNews #ChhattisgarhNews #JanmashtamiCelebration

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed