बैकुण्ठपुर। सरगुजा संभाग से लेकर कर प्रदेश में चर्चित रहते आए जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रौशन किया है, लोगों के बीच अपनी सकुशल कार्यशैली की वजह से बहुचर्चित रहते आए जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जहां अब ये ना सिर्फ जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता मगर साथ ही जिला कोरिया के लिए उपलब्धि का गौरवपूर्ण क्षण है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता को नई दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एज्युकेशनल प्लानिंग (एन आई ई पी ए) की तरफ से “अवॉर्ड ऑफ इनोवेशन इन गुड प्रैक्टिस इन एज्युकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन” से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री डॉ. जे. एस. राजपूत के हाथों से जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता को यह सम्मान प्रदाय किया गया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पद्मश्री डॉ. जे. एस. राजपूत के कर-कमलों से मिला यह सम्मान उनके जीवन के यादगार पलों में सदैव अंकित रहेगा। शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में नवाचार एवं बेहतर कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिए जाने वाले इस सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता को यह सम्मान मिलना कोरिया जिले के शिक्षा विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। जितेन्द्र गुप्ता के जिला शिक्षा अधिकारी का दायित्व संभालने के बाद जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, शैक्षणिक गतिविधियों में नवाचार लाने तथा प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर कार्य किए गए हैं। इन्हीं प्रयासों और अच्छी कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से कोरिया जिले का नाम छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी गौरवान्वित हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से शिक्षा प्रशासन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और संस्थानों की उपलब्धियों को सामने लाया गया। इसी क्रम में कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता को नवाचारपूर्ण एवं प्रभावी शैक्षणिक प्रशासन के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और जिलेवासियों में उत्साह का माहौल है। जिले के लिए यह सम्मान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर कोरिया की शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे प्रयासों को पहचान मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता की इस उपलब्धि को जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। नेशनल लेवल पर पुरस्कृत किए गए इस सम्मान से कोरिया जिले की पहचान को नई ऊंचाई मिली है। अधिकारियों एवं शिक्षकों ने इसे पूरे शिक्षा विभाग और कोरिया जिले की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए जितेन्द्र गुप्ता को बधाई दी है।






Average Rating
More Stories
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दीबाड़ी की शिकायत पर जिला एम.सी.बी. के सी. एम .एच.ओ. डॉ. अविनाश खरे का बड़ा एक्शन, समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं होने पर डॉक्टरों पर गिरी गाज, सी.एम.एच.ओ. ने की तत्काल कार्यवाही…
CG News : मीना बाजार में मासूम बच्चों के साथ बेरहमी की हद पार! मारपीट के साथ यौन दुर्व्यवहार.. भीड़ बनी रही मूकदर्शक
Mungeli News : डबल मर्डर का खुलासा, जमीन विवाद में सगा भाई निकला दंपति का हत्यारा